BREAKING : राज्य सरकार प्रदेशवासियों को महंगाई से निजात दिलाने बड़ी राहत देने जा रही , पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौति करने जा रही

रायपुर,23 मई / राज्य सरकार प्रदेशवासियों को महंगाई से निजात दिलाने बड़ी राहत देने जा रही है। केन्द्र के बाद अब राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौति करने जा रही हैै। केन्द्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को कम किया है। जिसके चलते राज्य में पेट्रोल के 101.44 पर आ गया है। वहीं डीजल 95.46 पैसा है।

आपको बता दें कि भूपेश सरकार ने पहले भी लोगों को महंगाई से राहत पहुंचाने पेट्रोल-डीजल के दाम कम किये थे। राज्य सरकार एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने जा रही है। इसके संकेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दे दिये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा है कि यूपीए सरकार में जो एक्साइज ड्यूटी लिया जाता था। वहीं लिया जाना चाहिए।

भारत सरकार ने पहली बार 4% शेष लगाया है। उसे समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पड़ोसी राज्य का अध्ययन कर रहे हैं। जिसके बाद आवश्यकता पड़ने पर प्रदेशवासियोें को राहत पहुंचाने हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कहा कि राज्य सरकार मेरिट आने वाले छात्रों हेलीकाप्टर राइड कराने का फैसला लिया है। 10वी-12वी का रिजल्ट जारी हो गया है। जल्द ही मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों को हेलीकाप्टर राइडिंग कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जैव विविधता पर सरकार नए तरीके से काम कर रही है। हमारी सरकार बनने के बाद बोर्ड को नए तरीके से बनाया गया है। अनेक समितियां गठित की गई है। गांव में जैव विविधता संरक्षित व सुरक्षित किया जा रहा है। इस दिशा में काम किया जा रहा है।