महापौर बने मितान, हितग्राहियों को घर पहुंचाकर दिया प्रमाण पत्र

भिलाई । नगर निगम भिलाई-चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे मितान बनकर  बुधवार को हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देने के लिए उनके घर पर पहुंचे। महापौर ने तीन अलग अलग हितग्राहियों को जन्म-मृत्यु और सुधार के बाद जारी विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। महापौर के हाथों घर पर ही प्रमाण पत्र पाकर सभी हितग्राहियों के चेहरे पर शासन की मुख्यमंत्री मितान योजना को लेकर प्रसन्नता छलक पड़ी।

महापौर निर्मल कोसरे ने मितान की भूमिका निभाते हुए सबसे पहले उत्तर वसुंधरा नगर में श्रीमती सुनीता गायकवाड़ के घर पर दस्तक दिया। श्रीमती गायकवाड़ महापौर को अपने घर के बाहर देख चौंक उठी। महापौर ने जब अपने आने का मकसद बताते हुए। उन्हें आवश्यक सुधार के बाद जारी विवाह प्रमाण पत्र सौंपा तो श्रीमती गायकवाड़ के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद महापौर निर्मल कोसरे डबरा पारा निवासी संजय ठाकुर के घर पहुंचे। श्री ठाकुर को उन्होंने उनके पुत्र योगराज ठाकुर का जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके बाद वे सिरसा भाठा जाकर सूरज व शुभम निषाद को उनके दिवंगत पिता नरेंद्र कुमार निषाद का मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कोसरे ने कहा कि मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत कॉल सेंटर 14545 में संपर्क करने से घर बैठे प्रमाण पत्र मिल रहा है। इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं इसे अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं। ताकि जरुरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। हितग्राहियों ने महापौर को बताया कि हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि इस योजना से कुछ ही घंटों में घर पर ही प्रमाण पत्र मिल जाएगा। ऐसी ही योजना की आवश्यकता थीए जिससे कार्यालय जाने में अक्षम लोगों को इसका समुचित लाभ मिलेगा। इसके लिए हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का योजना को लागू करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौरए निगम सचिव अश्वनी चन्द्राकरए मितान द्वय ईश्वर एवं राजू उपस्थित थे।

ल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की गयी मुख्यमंत्री मितान योजना भिलाई  चरोदा निगम क्षेत्र में शुरू हो गई। जिसके तहत दो मितान नियुक्त किए जा चुके हैं। शीघ्र ही दो और मितान नियुक्त किया जाना है। जिसमें योजना के तहत महज चंद घंटों में प्रमाण पत्र लोग प्राप्त कर रहे है। मितानों के द्वारा जन्म प्रमाण पत्रए मृत्यु प्रमाण पत्रए विवाह प्रमाण पत्र इन प्रमाण पत्रों के सुधार सहित 13 प्रकार के प्रमाण पत्र घर जाकर प्रदान किये जा रहे है।