Dhoni Eating His Bat: बैटिंग पर आने से पहले एमएस धोनी क्यों चबाते हैं अपना बल्ला? वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को ऐसे ही नहीं दुनिया का सबसे बेस्ट फिनिशर माना जाता है। धोनी 41 साल के होने जा रहे हैं, लेकिन उनकी विस्फोटक पारी देखकर अभी भी यही लगता है कि उनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। दोबारा से CSK की कप्तानी संभालने के बाद धोनी का बल्ला आग उगल रहा है। आईपीएल 2022 के 55वें मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसका एक नमूना देखने को मिला, जब उन्होंने महज 8 गेंदों पर ही एक चौका और दो छक्के की मदद से 21 रनों की नाबाद पारी खेली।

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 262.50 का रहा। DC के खिलाफ मैच में धोनी की एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी बल्लेबाजी आने से पहले अपना बल्ला चबाते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी पारी से पहले धोनी ऐसा क्यों करते हैं, इसका खुलासा एक भारतीय खिलाड़ी ने किया है।

बड़ी जीत के बाद क्या अब भी प्लेऑफ में पहुंचेगी CSK, जानें धोनी का जवाब

बल्लेबाजी आने से पहले धोनी क्यों चबाते हैं अपना बल्ला?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी आने से पहले धोनी अपना बल्ला चबाते नजर आए। बल्लेबाजी से पहले धोनी ऐसा क्यों करते हैं इसका खुलासा भारतीय के स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने किया है। मिश्रा ने ट्वीट कर बताया कि धोनी अपने बल्ले को साफ रखने के लिए ऐसा करते हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगर आप सोच रहे हैं कि धोनी अक्सर अपना बल्ला क्यों ‘खाते’ हैं। वे बल्ले से टेप को हटाने के लिए ऐसा करता है क्योंकि उसे पसंद है कि उसका बल्ला साफ हो। आपने एमएस के बल्ले से एक भी टेप या धागा निकलते हुए नहीं देखा होगा।’

जानें कौन हैं वो 3 धुरंधर, जिनके दम पर CSK अब भी प्लेऑफ की रेस में