कटघोरा : विवाहित युवती ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी

कोरबा/ कटघोरा 09 मई (वेदांत समाचार) . थानांतर्गत ग्राम पंचायत धवईपुर के राम नगर में एक विवाहित युवती ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर वालों को जानकारी होने पर आनन फानन में युवती को फांसी के फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक युवती ने दम तोड़ दिया था। कटघोरा पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन देवांगन अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बतादें की ग्राम पंचायत धवईपुर के रामनगर निवासी राम नारायण सरवंश की पत्नी गीता देवी उम्र 31 वर्ष जोकि छुरी के बिलहा पारा निवासी है उसका प्रेम संबंध रामनारायण से था जबकि रामनारायण विवाहित था एक पत्नी होने के बावजूद राम नारायण ने गीता के साथ विवाह किया। गीता भी पहले से ही पत्नी होने के बावजूद उसने बमविवाह कर लिया। जब एक साथ रहने लगे तो कुछ दिनों बाद घर में दोनों पत्नियों के होने के कारण किसी न किसी बात पर विवाद होते रहता था।

कल शाम को भी राम नारायण शराब पीकर घर पहुंचा था कि किसी बात पर गीता और राम नारायण का बीच विवाद हो गया। रात खाना खाने के बाद सब सो गए लेकिन गीता ने खाना नहीं खाया और अपने कमरे में जाकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घर पर कमरे से आवाज आने पर जब राम नारायण ने जाकर देखा तो गीता देवी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। तत्काल फांसी के फंदे से गीता को उतारा गया लेकिन तब तक गीता की मृत्यु हो चुकी थी। सुबह कटघोरा पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नवीन देवांगन अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की जांच व पूछताछ की और मामले की पूरी जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।