महाराष्ट्र कांग्रेस संगठन चुनाव में डीआरओ बनाए गए महेन्द्र, विजय

रायपुर । इन दिनों कांग्रेस के संगठन चुनाव पूरे भारतवर्ष में चल रहे हैं, इसी परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विभिन्न नेताओं को अलग अलग प्रदेशों में डीआरओ बनाया गया है। रायपुर के महेन्द्र कोचर को जलगांव शहर व ग्रामीण तथा विजय चोपड़ा को गोंदिया व भंडारा जिलाध्यक्ष का चुनाव कराने हेतु डी आर ओ बनाया गया है।

उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चैयरमैन मधुसूदन मिस्त्री का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान व संगठन चुनाव अति महत्वपूर्ण कार्य है, हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

डीआरओ का नियुक्ति पत्र केंद्रीय चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने जारी किया। कोचर व चोपड़ा के साथ रायपुर से रामकुमार शुक्ला, को कोल्हापुर सिटी ग्रामीण व सिन्धुदुर्ग का डीआरओ बनाया गया है। दुर्ग के प्रकाश नाहटा को सतारा सांगली सिटी व ग्रामीण का आरओ नियुक्त किया गया है।