GT vs MI Live Streaming: मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार खेलने उतरेंगे हार्दिक पांड्या, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

गुजरात टाइटंस की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करके प्वाइंट्स टेबल में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखना चाहेगी। गुजरात ने 10 मैचों में से 8 जीते हैं और टीम एक जीत के साथ प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी। वहीं रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम अपने सम्मान के लिए खेलने उतरेगी। आईपीएल की अन्य टीमों को मुंबई इंडियंस से बचकर खेलना होगा। क्योंकि टीम के पास खोने के लिए कुछ बचा नहीं और आखिरी मैचों में टीम जीतने की भरपूर कोशिश करेगी। आईपीएल में पहली बार होगा जब हार्दिक अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलने उतरेंगे। 

लगातार आठ हार का सामना करने के बाद MI ने आखिरकार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने आखिरी गेम में सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस बीच टाइटन्स को पंजाब किंग्स से अपने पिछले मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अगर आप भी इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो ये तरीका जान लीजिए, जिससे आप मैच का लुत्फ उठा पाएंगे।

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का मैच कहां खेला जाएगा?
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का मैच किस समय शुरू होगा?
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का मैच शुक्रवार (6 मई) को शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 मैच का लाइव कवरेज कहां और कैसे देखें?
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों – स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

IPL 2022: रविंद्र जडेजा के सीएसके कप्तानी छोड़ने के फैसले पर ग्रीम स्वान का दिल जीतने वाला बयान

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर IPL 2022 के गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। वहीं, अगर लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप इस मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा, जहां आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग मैच की देख पाएंगे। इसके अलावा अगर इस मैच के लाइव अपडेट्स और मैच से जुड़ी अन्य रोचक खबरें आपको पढ़ना चाहते हैं तो फिर आप livehindustan.com के IPL सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।