परशुराम जन्म उत्सव की कलश यात्रा में शामिल हुए मंत्री सिंहदेव

अंबिकापुर । ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में मंगलवार को परशुराम जन्म उत्सव के अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में स्वस्थ मंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान मंत्री सिंह देव ने भी महिलाओं, युवाओं और अन्य श्रद्दालुओं के साथ कलश अपने सर पर यात्रा की। कलश यात्रा में मंत्री सिंहदेव के साथ विधायक शैलेश पाण्डेय, विधायक छन्नी साहू और पार्षद शैलेंद्र जयसवाल, रामा बघेल, दीपांशु श्रीवास्तव, सुबोध केशरी, बँटी गुप्ता और एलडेरमेन साथी और ब्राह्मण समाज की माताएं, बहने युवा साथी और वरिष्ठ जन शामिल हुए।

इस दौरान मनोज तिवारी, राजा अवस्थी, अनुराग पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, पंकज सिंह, मोनु अवस्थी, बिट्टू बाजपेई, अरविंद शुक्ला, राजेश शुक्ला, श्रीमती मनीषा शुक्ला, विनय शुक्ला, रिंकी शुक्ला, श्रीमती रितु पाण्डेय, श्रीमती मधु अवस्थी, राजीव, राम प्रसाद शुक्ला, प्रभात मिश्रा, चंद्रचूर्ण त्रिपाठी, सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी और अन्य सभी लोग उपस्थित थे