भीषण गर्मी में निकली अनोखी बारात, आप रह जाएंगे दंग…

वायरल डेस्क। अप्रैल महीना बीतने को है, इसके साथ गर्मी का तापमान भी बढ़ता ही जा रहा है। वहीं देश में इन दिनों शादी सीजन भी चल रहा है। गर्मी की शादी में लोगों को हाल बेहाल हो जाता है। वहीं हर कोई डांस करते वक्त ये जरूर सोचता है कि कहीं पसीने या गर्मी के चलते उनका पूरा मेकअप ना खराब हो जाए। जिसके लिए कुछ लोग जुगाड़ भी लगाते नजर आते हैं। ऐसा ही बारात का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है जिसमें बारात के सभी सदस्य एक पंडाल की छाया में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहा ये वीडियो सूरत का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे एक बारात आगे बढ़ रही है और कुछ लोग एक विशाल पंडाल के अंदर नाच रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पंडाल मूविंग है और सड़क पर आगे की ओर बढ़ रही है। जैसे-जैसे पंडाल आगे बढ़ रहा है, नीचे मौजूद बाराती भी नाचते-गाते आगे की तरफ जा रहे हैं। यह जुगाड़ देखकर हर कोई दंग रह गया। तपती गर्मी से निजात पाकर बाराती भी मजे से डांस कर रहे हैं। सभी को ढोल की थाप पर नाचते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूल्हे को घोड़े पर बैठाया गया है।

इस वीडियो को रिटायर्ड एयर मार्शल अनिल चोपड़ा ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए रिटायर्ड एयर मार्शल अनिल चोपड़ा ने लिखा कि, ‘सन शेड और सुरक्षित घेरे में चलने वाली बारात, यह इनोवेशन लोगों को भा गया।’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, और लोग बारात निकालने के इस ट्रिक से प्रभावित हो रहे हैं।