बिलासपुर,22 मई (वेदांत समाचार)। बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां खड़ी एक ट्रक के भीतर संदिग्ध अवस्था में एक शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह साफ हो गया है कि मृतक उसी ट्रक का ड्राइवर था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के परिजनों से संपर्क साधा गया है, जो जल्द ही मौके पर पहुंच रहे हैं।
घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को भी बुलाया गया है, जो हर बारीकी से सबूत इकट्ठा कर रही है। सीएसपी निमितेश सिंह के मुताबिक, पुलिस मौत के असल कारणों का पता लगाने में जुटी है और विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

