दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज आरोप,मुसलमानों को पत्थर फेंकने के पैसे देती है बीजेपी,

नईदिल्ली I कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बीजेपी मुस्लिम युवाओं को पैसे देकर पत्थर चलवाती है और फिर दंगा करवाती है। दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि वो इस खबर को सत्यापित नहीं कर पाएं हैं और इस दावे की जांच कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो बिना प्रमाण के वह किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता तुहीन सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों की हितैशी पार्टी बन गई है और अब वो हिंदू समाज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह का बयान ऐसे समय पर आया है जब रामनवमी के दौरान देश के तीन राज्यों में सांप्रदायिक झड़पें हो चुकी है वहीं दिल्ली में हनुमान जयंती के दौरान हिंसा हो चुकी है।

गौरतलब है कि राम नवमी के दिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। मध्य प्रदेश के खरगांव में हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं देखने को मिली थी। इसके अलावा बरवानी जिले के सेंधवा टाउन में भी राम नवमी के दौरान जुलूस पर पर पथराव किया गया था। खरगांव हिंसा के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह ने एक दूसरे पर आरोपों की बौछार कर दी थी। शिवराज सिंह ने कहा था कि उनका प्रशासन जब दंगाईयों पर कार्रवाई करता है जिन्होंने गरीब लोगों और पिछड़ों के घर जला दिए तो कांग्रेस के नेताओं को मिर्ची लगती
मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि दिग्विजय सिंह फर्जी तस्वीरें फैला रहे हैं जिसमें एक नौजवान भगवा झंडा लिए मस्जिद के सामने खड़ा नजर आ रहा है।