कोरबा 22 मई 2026 (वेदांत समाचार)। शहर के कोहड़िया वार्ड निवासी पुष्पा बाई दीवान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था। उपचार के दौरान शुक्रवार 22 मई की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्वर्गीय पुष्पा बाई दीवान, रूप दास दीवान की धर्मपत्नी थीं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे कोहड़िया मुक्तिधाम में किया जाएगा।
वे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं पत्रकार संतोष दीवान की बड़ी मां थीं। उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब सहित क्षेत्र के पत्रकारों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

