विधानसभा अध्यक्ष अपने गृहनगर सारा गांव में आम जनता की मांग, समस्या से रूबरू हुए…निराकरण का दिया आश्वासन

जांजगीर चांपा,23 अप्रैल,(वेदांत समाचार)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज अपने गृहनगर सारा गांव में आम जनता से मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम पूछते हुए उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने आम जनता की समस्या और मांग पर उचित कार्रवाई करने और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।


डॉ महंत ने सारा गांव में आज शनिवार को सुबह जनसंपर्क किया। डॉ महंत का 22 अप्रैल की देर रात सारा गांव नगर आगमन हुआ। शनिवार की सुबह 10:30 बजे नगर सहित अंचल भर से बड़ी तादाद में डॉ महंत से मिलने महंत निवास पहुंचे आम लोगों से डॉ महंत ने मुलाकात की और उनका कुल क्षेप पूछा। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी एवं समस्याओं से अवगत होते हुए उनके यथाशीघ्र निराकरण करने का भरोसा दिलाया।


इस अवसर पर भाई सर्वश्री राजेश महंत, सूरज महंत, रवि शंकर पांडेय, मनहरण राठौर, राघवेंद्र प्रताप सिंह ,रवि पांडेय, ब बम्हनीडीह ब्लाक पार्टी अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राम राज पाण्डेय, जांजगीर नैला नगर नगर पालिका के अध्यक्ष भगवानदास गढेवाल, सभापति रामविलास राठौर,रामकुमार यादव , सुनील राठौर , किशन सोनी, दिनेश राठौर, रोशन बरेठ, सहित नगर के गणमान्य नागरिक कार्यकर्ता गण, अधिकारी, कर्मचारी सहित बडी तादात मे आम जनता उपस्थित थीं।