पेट में चाकू घोंपने वाली महिला की उपचार के दौरान मौत

कोरबा । पति से विवाद के बाद पेट में चाकू घोंपने वाली महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई के बाद शव मर्च्यूरी में रखा दिया है। मृतिका के स्वजनों के आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी बस्ती में शिव प्रसाद शाह अपनी पत्नी ममता व दो बच्चों के साथ निवासरत था। ममता छह माह की गर्भवती थी। कंप्यूटर आपटेर का काम करने वाला शिवप्रसाद का शनिवार की देर रात पत्नी ममता के साथ विवाद हो गया। इस ममता ने किचन से चाकू लाकर अपने पेट में घोंपने के साथ ही समेत शरीर के अन्य हिस्से में भी मार लिया। गंभीर रूप से घायल ममता के कमर को गमछे से बांध कर शिवप्रसाद ने बाइक में बैठा कर जिला अस्पताल उपचार कराने ले गया।

डाक्टरों ने रविवार को उसका आपरेशन किया। बावजूद स्थिति नाजूक बनी हुई थी। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को मर्च्यूरी में रखा दिया है। मृतिका के स्वजन गुजरात में निवासरत हैं, उन्हें घटना की सूचना बुलाया गया है।

मंगलवार को पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शिव प्रसाद अपनी पत्नी पर शक करता था, इसी वजह से दोनों के मध्य अक्सर विवाद होता था। शनिवार को भी विवाद होने के बाद यह घटना हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। शिवप्रसाद ने ममता द्वारा स्वयं चाकू घोंपे जाने की जानकारी पुलिस को दी है, पर पुलिस को इस बात पर संदेह लग रहा है कि गर्भवती महिला ने न केवल अपने पेट में चाकू घोंपा है, बल्कि शरीर के अन्य हिस्से में हमला किया है। बहरहाल पुलिस मामले में अपने स्तर पर विवेचना कर रही है।