KORBA BREAKING : पत्नी पर हमला कर फरार पति की पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

पुष्पेन्द्र .श्रीवास/कोरबा 15 अप्रैल (वेदांत समाचार)। मायके में रह रही पत्नी पर हमला कर फरार पति की पेड़ पर फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई मिली। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले के चिरमिरी निवासी अशोक अघरिया (36) से आए दिन अनबन होनेे से उसकी पत्नी सुषमा बाई (34) कोरबी चौकी क्षेत्र के जलके अपने मायके में आकर रह रही थी। गुरुवार को अशोक अपनी पत्नी को घर ले जाने जलके अपने ससुराल पहुंचा। यहां उसका विवाद सुषमा से हो गया। इसके बाद वह तैश में आकर सुषमा के गले पर हसिया से वार कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर उसका पति अशोक अघरिय मौका पाकर फरार हो गया। अगले दिन उसकी लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। आशंका जताई गई है कि वह खुदकुशी कर ली। बहरहाल पुलिस की विवेचना के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी की।