कृषि महाविद्यालय, अनुसंधान केन्द्र की डीन ने प्राध्यापकों के साथ किया गौठानों का भ्रमण, समूहों को गर्मी में गौठानों में केचुओं की देखभाल के बताए वैज्ञानिक तरीके

जांजगीर चांपा,12 अप्रेल (वेदांत समाचार)। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जांजगीर की अधिष्ठाता डॉ. अंबिका टंडन और प्राध्यापकों की टीम ने आज नवागढ़ और बलोदा विकास खंड के विभिन्न गौठानों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गौठानों में महिला समूहों को ग्रीष्म ऋतु में केंचुओं को सुरक्षित रखने उनकी देखभाल की वैज्ञानिक और ब्यावहारिक विधि की जानकारी दी।


कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र की डीन डॉ अंबिका टंडन के नेतृत्व में आज ग्राम सेमरा विकासखंड नवागढ़ तथा ग्राम अमोरा विकासखंड अकलतरा के गौठानों का भ्रमण किया गया। डॉ. टंडन ने गौठानों में गर्मी के मौसम में केंचुओं की वैज्ञानिक तरीके से देखभाल की ब्यावहारिक जानकारी समूह को दी। जिसे अपनाने से केंचुओ की मृत्युदर कम हो जाती है। डॉ,बी सक्सेना, डॉ,एस एस पैकरा और डॉ, पी एस कुसरो द्वारा केंचुए और केचुआ खाद उत्पादन के उन्नत तकनीक की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान महिला स्वसहायता समूह, मातृ शक्ति एकता महिला स्वसहायता समूह की सदस्य, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गेश कुमार यादव, सी. वी. बंजारे और ग्राम सचिव श्री लक्ष्मी यादव उपस्थित थे ।