तहसील परिसर कोरबा में नव निर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई

कोरबा,11 अप्रैल (वेदांत समाचार)। अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व), तहसील कार्यालय कोरबा एवं जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के द्वारा तहसील परिसर कोरबा में नव निर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा चेत्र नवरात्रि एवं राम नवमी के पावन पर्व पर पंडित संजय दुबे के द्वारा संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार, सुरेश कुमार साहू , उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, सपत्नी ज्योति शर्मा सपरिवार उपस्थिति रहें।


जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के अध्यक्ष संजय जायसवाल, सचिव नूतन सिंह ठाकुर, महिला उपाध्यक्ष कनिष्ठ उत्तरा राठौर,क्रीङा सचिव रवि भगत, राज्य अधिवक्ता परिषद बिलासपुर के सदस्य रविन्द्र पराशर , अशोक तिवारी एवं शासकीय अभिभाषक रोहित राजवाड़े ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई।


अधिवक्ता संघ कोरबा के महिला अधिवक्ता अनिता चाको, सुमन तिवारी, विनीता यादव, शिव कंवर,श्वेता कुशवाहा, सहित पी. एस.खोखर,शंकर शर्मा, सुधीर निगम, संजय शाह, सोमनाथ राठौर, एफ.एल साहू,प्रशांत धुर्य,आर. बी.पांडेय,राजेन्द्र साहू,रघुनंदन ठाकुर,रवि शुक्ला, अशोक पाल,जय प्रकाश घिलहरे, राधेश्याम पटेल,प्रफुल्ल तिवारी,संतोष पटेल,तुलसी विश्वकर्मा,दीपक दुबे, सुबोध मिश्रा अखिलेश साहू, रामेश्वर मांझी,रवि मानिकपुरी, धीरज शर्मा, गुंजन सागर, आशीष बनाफर, दीपेश साहू ने अपनी सक्रिय भूमिका अदा की उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी भक्तजनों ने पूजा, अर्चना, आरती व प्रसाद का आनंद लिया और पुण्य के भागी बने। एस. डी. एम.व तहसील कार्यालय के नाजिर भीम राव आहेर,विजय भारती,डाहरे बाबू,कृष्णा महिलाने,समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला अधिवक्ता संघ की और से इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी जनों का हृदय से धन्यवाद।