मानसिक रूप से दिव्यांग महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक युवक ने मानसिक रूप से दिव्यांग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। युवक ने महिला को इसलिए इतना पीटा, क्योंकि वह महिला से रेप करना चाहता था। इसी बात का महिला ने विरोध किया था। इसलिए युवक ने हाथ-मुक्के से उसे जमकर पीट दिया था। जिसके चलते महिला की जान चले गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र के कुमरता गांव का है।

कुमरता गांव में 45 साल की महिला रहती थी। जो पिछले 8-10 साल से मानसिक रूप से कमजोर थी। इसी के चलते वह घर में भी नहीं रहती थी। गांव में ही घूमती रहती थी। कोई खाना दे दे तो वह खाती थी। नहीं तो वह गांव में ही इधर-उधर घूमते रहती थी। इस मामले की शिकायत महिला के ही एक दूर के रिश्तेदार ने थाने में की थी।

शिकायत में बताया गया कि 08 अप्रैल को गांव के आशीष डनसेना के यहां शादी थी। उसी शादी में महिला शामिल होने गई थी। लेकिन उसके साथ वहां आशीष डनसेना(19) ने मारपीट की थी। अगले दिन आशीष के ही घर से कुछ दूर स्थित खेत में ही महिला अचेत अवस्था में लोगों को मिली थी। महिला के चेहरे में चोट के निशान मिले थे। शरीर में भी चोट के निशान मिले थे। जिसके बाद उसे पहले कापू के अस्पताल लाया गया था। यहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जशपुर जिले के पत्थलगांव अस्पताल भेजा गया था। मगर रास्ते में ही महिला की जान चले गई थी।