15 करोड़ 18 लाख रुपए के ड्रग्स के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, इधर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का धरना

इंदौर 4 अप्रैल (वेदांत समाचार) पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इंदौर पुलिस ने 15 करोड़ 18 लाख रुपए कीमत की 1 क्विंटल 51 किलोग्राम का नशीला पदार्थ जब्त किया है। पुलिस ने मामले में चार ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। चंदन नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अल्प्राज़ोलम पाउडर से बनी नकली ब्राउन शुगर बनाने वाले मास्टरमाइंड सहित उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइण्ड आरोपी अजय जादोन और उसके साथियों के राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी से तार जुड़े हुए हैं।

वहीं बढ़ते डीजल-पेट्रोल और एलपीजी के दामों को लेकर कांग्रेस में सोमवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस शहर के रीगल चौराहे पर धरना देकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता अभी भी चौराहे पर धरना देकर केंद्र की मोदी सररकार और राज्य की शिवराज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने मे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि कांग्रेस रने के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं जुटा पाई। प्रदर्शन सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई।