boyfriend के लिए सड़क पर अर्धनग्न होकर दौड़ी तो कभी एक साथ चलाया दो से ज्यादा affair…

दीवार, अमर अकबर एंथोनी,सुहाग, काला पत्थर,द बर्निंग ट्रेन, शानऔर कालिया जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं परवीन बाबी की आज 68वीं बर्थ एनिवर्सरी है। जिस दौर में एक्ट्रेस भारतीय नारी के लुक से पहचानी जाती थीं, उस समय परवीन अपने बोल्डऔर वेस्टर्न लुक से पहचानी गईं। परवीन  ने जितनी तेजी से कामयाबी हासिल की उसी रफ्तार से वो गुमनामी की दुनिया में भी चली गईं। परवीन अचानक सेट से गायब हो गईं जिससे उनके अंडरवर्ल्ड से ताल्लुक होने की बात हुई।

परवीन का डैनी डेंजोंगपा, महेश भट्ट, कबीर बेदी से नाम जुड़ा। उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई और उन्होंने लोगों से दूरी बना ली। परवीन की स्थिति ऐसी बिगड़ी की जब उन्हें एक न्यूयॉर्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट में पहचान साबित न करने पर पागलों के साथ बंद किया गया तो वो हंसती रहीं। आखिरी दिनों में परवीन को कई बड़े सितारों से जान का खतरा महसूस होने लगा। आज एक्ट्रेस की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आइए जानते हैं कैसा रहा उनका मुश्किलों से भरा रहस्यमय सफर-

4 अप्रैल 1954 में जूनागढ़, गुजरात में परवीन बाबी का जन्म वली मोहम्मद खान के घर हुआ। परवीन का जन्म उनके पेरेंट्स की शादी के 14 साल बाद हुआ। महज 5 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया। अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी करने के बाद परवीन ने मॉडलिंग शुरू की। कॉलेज के दिनों में ही बोल्ड परवीन सिगरेट पिया करती थीं। एक दिन कश लगाती हुईं परवीन पर फिल्ममेकर बीआर इशारा की नजर पड़ी और परवीन को हीरोइन बनाने की ठान ली। परवीन को 1973 की फिल्म ‘चरित्र’ मिली। फिल्म फ्लॉप थी, लेकिन परवीन को कई फिल्में मिल गईं। उन्होंने मजबूर (1974), दीवार (1975) जैसी दर्जनों हिट फिल्में दीं।

साल 1983 में परवीन एक फिल्म की शूटिंग करते हुए अचानक सेट से गायब हो गईं। न उन्होंने किसी को जानकारी दी और न ही किसी को कोई खबर थी। इस दौरान खबरें उड़ी कि परवीन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों की नजर थीं, जिन्होंने उन्हें गायब कर दिया। एक्ट्रेस की कई फिल्में उनकी नामौजूदगी में ही रिलीज हो गईं। 6 सालों बाद परवीन ने मुंबई वापस आकर सफाई दी कि उन्होंने अध्यात्म के लिए इंडस्ट्री छोड़ी है।

परवीन बाबी का इंडस्ट्री में पहला अफेयर डैनी डेंजोंगपा से रहा। यह करीब 4 सालों तक चला। परवीन कबीर बेदी के साथ भी रिलेशन में रहीं, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। साल 1977 के करीब परवीन को महेश भट्ट से प्यार हुआ। महेश पहले से शादीशुदा थे और इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे, जबकि परवीन उस समय एक कामयाब एक्ट्रेस थीं।