नवरात्र में कलश स्थापना कर रहे है तो इन बातों का जरूर रखे ख्याल…

चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल, दिन शनिवार से प्रारंभ हो रहे हैं। हिंदू धर्म में मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का त्योहार बेहद खास होता है। नवरात्रि के नौ दिन देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि को साल भर में दो बार उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान माता रानी की विधि-विधान से पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नवरात्रि के इस पावन मौके पर जानिए इस त्योहार से जुड़ी खास बातें-

चैत्र नवरात्रि व्रत रखने का जान लें सही तरीका, इन नियमों के पालन से मां अंबे होंगी प्रसन्न

1. चैत्र नवरात्रि 2021 कब से कब तक हैं?

2. चैत्र नवरात्रि 2021 घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना का चौघडिया शुभ मुहूर्त 02 अप्रैल को सुबह 08 बजकर 04 मिनट से 08 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। कुल अवधि 25 मिनट की है।

3. नवरात्रि के दौरान क्या करना चाहिए?

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व उपासना करनी चाहिए। नवरात्रि के 9 दिन वाद-विवाद से बचना चाहिए। कटु वचन बोलने से बचना चाहिए।  इस दौरान बह्यचर्य का पालन करना चाहिए।

ऐसे करें माता की चौकी की स्थापना, यहां देखें नवरात्रि पूजन सामग्री की फुल लिस्ट

4. नवरात्रि के दौरान क्या खाना चाहिए?

नवरात्रि के दौरान सिंघारे का आटा, कुट्टू का आटा, साबूदाना, ड्राई फ्रूट्स और मखाने आदि खाने चाहिए।

5.  नवरात्रि का क्या महत्व है?

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की नौ दिन पूजा-अर्चना की जाती है। मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिन तक व्रत करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की उपासना करने से माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

चैत्र नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा को चढ़ाएं ये अलग-अलग फूल, मनोकामना पूरी होने की है मान्यता

6. जानें किस दिन कौन-सी देवी की होगी पूजा-

पहला दिन: 2 अप्रैल 2021, मां शैलपुत्री पूजा
दूसरा दिन: 3 अप्रैल 2021, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
तीसरा दिन: 4 अप्रैल 2021, मां चंद्रघंटा पूजा
चौथा दिन: 5 अप्रैल 2021, मां कूष्मांडा पूजा
पांचवां दिन: 6 अप्रैल 2021, मां स्कंदमाता पूजा
छठा दिन: 7 अप्रैल 2021, मां कात्यायनी पूजा
सातवां दिन: 8 अप्रैल 2021, मां कालरात्रि पूजा
आठवां दिन:9 अप्रैल 2021, मां महागौरी पूजा
नौवां दिन: 10 अप्रैल 2021, मां सिद्धिदात्री पूजा
दसवां दिन: 11 अप्रैल 2021, व्रत पारण

7. साल 2022 में रामनवमी कब है?

राम नवमी का त्योहार इस साल 10 अप्रैल 2022, रविवार को मनाया जाएगा। इस साल नवमी तिथि 10 अप्रैल 2022 को दोपहर 01:32 से शुरु होकर 11 अप्रैल 2022 को दोपहर 03:15 बजे तक रहेगी। नवमी पर भगवान श्री राम की पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अप्रैल 2022 को सुबह 11:10 बजे से लेकर दोपहर 01:32 बजे तक रहेगा।

चैत्र नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन से रंग के कपड़े? मां अंबे की होगी विशेष कृपा

8. दुर्गा अष्टमी 2022 कब है?

9 अप्रैल, 2022 को नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की उपासना की जाती है।