ट्रिपल आर ने मचाया धमाल, पांच दिन में तोड़ा पुष्पा और केजीएफ का रिकॉर्ड, पांच दिन के भीतर इसने पुष्पा के 100 करोड़ के कलेक्शन को तोड़ दिया हैं।

 इन दिनो ब़ॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल आर धमाल मचा रही हैं। लोग फिल्म को देखकर पागल हो रहे हैं। जिस प्रकार से एस एस राजामौली ने कोमाराम भीम और अल्लूरी सीता राम राजू के किरदार को पर्दे पर उकेरा हैं। वो अपने आप में ऐतिहासिक हैं। फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही हैं। अगर हम फिल्म के हिंदी कलेक्शन की बात करें तो अपने रिलीज के पांच दिन के भीतर इसने पुष्पा के 100 करोड़ के कलेक्शन को तोड़ दिया हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की माने तो फिल्म ने अपने पहले दिन हिंदी बेल्ट में 20.07 करोड़, दूसरे दिन 24 करोड़, रविवार को 31.50 करोड़, चौथे दिन 17 करोड़, पांचवे दिन 15.02 करोड़,छठवे दिन 13 करोड़, की कमाई कर ली हैं। आरआरआर ने अब तक हिंदी बेल्ट में 120.66 करोड़ की कमाई कर ली हैं। ट्रेड एक्सपर्ट की माने तो ये फिल्म आज 11 से 13 करोड़ तक की कमाई कर सकती हैं। कुल मिलाकर फिल्म ने अपने एक हफ्ते में 135 करोड़ तक की कमाई कर सकती हैं। जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड हैं।

साउथ से हिंदी में डब हुई 5 फ़िल्में जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिक़ॉर्ड के झंडे गाड़े

1. बाहुबली: दी कन्क्लुज़न (2017)
कमाई: 510 करोड़
कास्ट: प्रभास, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज, राणा दगुबत्ती
डायरेक्टर: एसएस राजामौली

2. 2.0 (2018)
कमाई: 190 करोड़
कास्ट: रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैकसन, सुधांशु पांडे
डायरेक्टर: एस शंकर

3. साहो (2019 )
कमाई: 143 करोड़
कास्ट: प्रभास, श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, अरुण विजय
डायरेक्टर: सुजीत

4 . आरआरआर ( 2022 )
कमाई: 120.66 करोड़
कास्ट: रामरचण, जूनियर एनटीआर

5. बाहुबली: दी बिगिनिंग (2015)
कमाई: 120 करोड़
कास्ट: प्रभास, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज, राणा दागुबत्ती, तमन्ना भाटिया
डायरेक्टर: एसएस राजामौली