श्रद्धा कपूर का ब्रेकअप, रोहन श्रेष्ठ के साथ खत्म किया रिश्ता

Shraddha Kapoor Breakup: के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में थी। दोनों एक दूसरे को चार साल से डेट कर रहे है। इनके फैंस इस जोड़ी की शादी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इसी बीच श्रद्धा और रोहन को लेकर एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस कपल का अब ब्रेकअप हो चुका है और अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इस खबर को सुनने के बाद श्रद्धा कपूर के फैंस को झटका लगा है। फैन्स जहां एक तरफ दोनो की शादी की उम्मीद कर रहे थे, वहीं अब दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है।

बीते साल श्रद्धा कपूर ने अपने बर्थडे पर मालदीव में एक शानदार पार्टी होस्ट की थी, जिसके फोटोज वीडियोज भी सोशल मीडिया पर आए थे। पार्टी में रोहन, श्रद्धा के काफी करीब खड़े नजर आए थे। साथ ही उनकी एक फोटो भी खूब वायरल हुई थी, जिसमें रोहन श्रेष्ठ श्रद्धा को पीछे से गले लगाते हुए दिख रहे थे।

श्रद्धा की पार्टी में नहीं शामिल हुए रोहन

इस साल श्रद्धा के जन्मदिन के जश्न में रोहन नजर नहीं आए। वैसे तो श्रद्धा और रोहन ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन कहा जा रहा था कि ये दोनों जल्द शादी करने वाले है। हाल ही में श्रद्धा ने गोवा में अपना जन्मदिन अपने खास दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट किया था। इस पार्टी में रोहन मौजूद नहीं थे। खबरें आ रही थी कि दोनों के बीच जनवरी से कुछ मनमुटाव चल रहा था। ऐसे में दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को फरवरी में खत्म करने का फैसला लिया। हालांकि, वजह क्या रही, ये अब तक सामने नहीं आया है, जबकि दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से खुश थे।