प्रितिका विश्वकर्मा बनी युवा कांग्रेस की सह संयोजक

अम्बिकापुर 23 मार्च (वेदांत समाचार)  युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी (कोको पाढ़ी) व सोशल मीडिया चेयरमैन अनूप वर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संयोजक व छत्तीसगढ़ प्रभारी के.के शास्त्री ने प्रितिका विश्वकर्मा को युवा कांग्रेस का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त प्रदेश सह संयोजक प्रितिका विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन ने मुझ पर विश्वास करके प्रदेश युवा कांग्रेस का सह संयोजक का दायित्व सौपा है ।

इसके लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व व संगठन के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंह देव और सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंह देव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आश्वस्त देती हूँ कि वह अपनी इस दायित्व को पूरे ईमानदारी के साथ निर्वहन करेगीं। इस दौरान उन्होंने अपने समस्त साथी व वरिष्ठ जनों आभार व्यक्त किया