इन सुपरस्टार पर आ गया था कंगना का दिल, एक के लिए तो छोड़ दिया था अपना घर बार, जाने किस वजह से क्वीन रह गए सिंगल…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज यानी 23 मार्च के दिन 35 साल की हो गई हैं। 35 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अभी तक कुंवारी हैं और सच्चे प्यार की तलाश में हैं। कंगना रनौत की पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही हैं। इतना नहीं एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के साथ भी जुड़ चुका है। ऐसे में आज कंगना रनौत के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको एक्ट्रेस के लिंकअप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का नाम अजय देवगन से लेकर ऋतिक रोशन कई एक्टर्स के साथ जोड़ा गया है।

बॉलीवुड में अपनी शुरुआती करियर के दौरान कंगना रनौत का नाम इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आदित्य पंचोली के साथ जुड़ा था। उस दौरान आदित्य शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे। रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य ने कंगना के लिए एक घर खरीद में भी मदद की थी। हालांकि कुछ समय के दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और दोनों लग हो गए। Also Read – रिलीज हुआ कंगना रानौत की ‘सिमरन’ का नया पोस्टर

आदित्य पंचोली के बाद कंगना रनौत का दिल शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन पर आया। दोनों की मुलाकात 2009 में आई फिल्म ‘राज’ के सेट पर हुई थी और तभी से दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं। हालांकि दोनों का जल्द ही ब्रेकअप हो गया। बताया जाता है कि शेखर चाहते थे कि उनका अपने करियर पर ध्यान दे।

अध्ययन सुमन से ब्रेकअप होने के बाद कंगना रनौत का नाम बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के साथ जोड़ा गया। 2010 में ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। हालांकि अजय कभी भी अपनी पत्नी काजोल से अलग नहीं होना चाहते थे। इसलिए उन्होंने कंगना रनौत से दूरियां बना लीं। यही नहीं काजोल ने भी अजय देवगन को छोड़ने की धमकी दे दी थी।

बताया जाता है कि कंगना रनौत का नाम ब्रिटिश डॉक्टर निकोलस लाफर्टी के साथ भी जुड़ा था, जो उस दौरान काफी बार मुंबई आए थे। दोनों को कई इवेंट्स और डिनर डेट एन्जॉय करते हुए देखा गया था। हालांकि दोनों का ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के अफेयर से तो पूरी इंडस्ट्री वाकिफ है। कंगना रनौत और ऋतिक रोशन ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इतना ही नहीं कंगना रनौत ऋतिक रोशन से शादी तक करना चाहती थीं और ऋतिक के उनकी पत्नी सुजैन खान से तलाक लेने का इंतजार कर रही थीं। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। दोनों के बीच कई चीजों को लेकर बहस होना शुरू हुई और ऋतिक ने भी कंगना से दूरी बनाने का फैसला किया। इतना ही नहीं कंगना ने ऋतिक रोशन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।