पुलिस जवान की पत्नी से सिपाही ने किया दुष्कर्म, राजेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज

रायपुर 20 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस जवान की पत्‍नी से सिपाही ने दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि पुलिस जवान और आरोपित दोनों एक ही जगह बटालियन में पदस्थ हैं। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस जवान की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्‍कर्म का मामला दर्ज किया। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला है।