Big Breaking : तेल गोदाम में लगी भयानक आग, दमकल मौके पर मौजूद

सागर। मध्यप्रदेश के सागर शहर में एक तेल दूकान में लगी आग| घटना 16 मार्च के दोपहर करीब घटी, जो कम समय में बढ़ते चले गयी| आग इतनी भयावक थी कि उसकी लपटें दूर तक दिखाई देने लगी| सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची निगम की दमकल दल की आग को बुझाने की कोशिश की| मगर गोदाम में तेल का स्टॉक अधिक होने की वजह से आग बुझाने के काम में काफी मशक्कत हो रही है।

आग बुझाने के दौरान धुएं के गुबार उठ रहे हैं जो कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे हैं। घने काले धुएं की वजह से आसपास के घरों में भी कालिख पुत गई है। जिस गोदाम में आग लगी है, उससे सट कर ही एक अन्य तेल की गोदाम भी है। वही पीछे लकड़ी का टाल है, इससे आग और भड़कने की आशंका बनी हुई है। दमकलकर्मी आग बुझाने के प्रयासों में जुटे हैं।

प्रशासन ने नजदीकी लोगों को एलर्ट करने के लिए लाउडस्पीकर का सहारा लिया| गोदाम से धुआं उठने की वजह से इससे नुकसान हो सकता है। इस बात की भी सुचना लोगों को दी जा रही है|