जल्के में जुटे 40 से अधिक गांव के लोग

कोरबा,15 मार्च (वेदांत समाचार)। मांझी अंतराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संगठन के तत्वाधान में ग्राम जलके में आदिवासी किसान सैनिक सम्मेलन एवं देव पूजा एवं समाजिक परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 40 से अधिक गांवो के लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे है। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत कल आम सभा से हुई। आज देव पूजा एवं सामाजिक परिचर्चा रखी गई । जिसे संबोधित करने के लिए संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता श्रीमती फूलवा देवी कागे नई दिल्ली से पधारी उन्होंने परिचर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आदिवासी समाज हर दृष्टि से पिछड़ा हुआ है।

इसे संगठित होना जरूरी है। क्योकि विश्व शांति, धर्मा निरपेक्ष समाजवाद को साकार करने में हम सब दृढ़ संकल्पित है। इसी से हमारा राष्ट्र मजबूत एवं प्रगतिशील होगा। आज राष्ट्र कितनी मुसीबत से निपटते आ रहा है। भारत सरकार व आदिवासी समाज इन समस्याओं को हल करने का प्रत्यन्न कर रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.डी.कागे उपस्थित रहे। उन्होंने ने भी एकजुटता का आह्वन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंन्द सिंह कमरो, बलरूप उद्य, लालसिंह उद्य,विरण सिंह कमरो,विक्रम सिंह, सीतराव, नान सिंह, भगवान सिंह, प्रर्मिला, कमला बाई, रामकुंवर, सोनकुंवर एवं सौहद्रा बाई उईके ने विशेष सहयोग दिया।