सुकमा में हुई नक्सल मुठभेड़, 2 DRG जवान घायल

सुकमा। सुकमा क्षेत्र के केरलापाल थानाक्षेत्र के चिचोरगुड़ा इलाके में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना आ रही है। जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान को मामूली चोट आने की सूचना मिली है। घायल जवानों का चल रहा इलाज। रविवार सुबह जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। घायल जवान का नाम चमरू राम पोयाम, नेहरुलाल कश्यप है।