विस बजट सत्र : रेडी टू इट निर्माण-वितरण मामले में विपक्ष का हंगामा, भाजपा सदस्य निलंबित

रायपुर । विधानसभा सत्र के प्रश्नकाल में विपक्ष ने रेडी टू इट फ़ूड का मामला उठाया। भाजपा सदस्य रजनीश कुमार सिंह ने महिला बाल विकास मंत्री अनिल भेंडिया से सवाल पूछा कि क्या प्रदेश में रेडी-टू-इट की वितरण व्यवस्था में परिवर्तन किए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं व इसका कैबिनेट में निर्णय किया गया है ? यदि हां तो इसके संबंध में क्या निर्देश दिए गए हैं और यह व्यवस्था कब से लागू की जाएगी ? बीज निगम के साथ अनुबंध कब किया गया है? अनुबंध की प्रति उपलब्ध करावें ? क्या बीज निगम का अपना प्लांट है और वह प्लांट कहां कार्यरत है? इस प्रक्रिया में कितनी महिला समूह का कार्य छीना जावेगा ?

सवाल का जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा- जानकारी संलग्न परिशिष्ट अनुसार है। जी हाँ। भारत शासन, महिला एवं बाल विकास, मंत्रालय के पत्र दिनांक 24.02.2009, 09.05.2012 एवं 24.2.201 में निहित निर्देशों एवं मापदण्डों के अनुसार उक्त कार्य करने की योजना है। भारत शासन, महिला एवं बाल विकास, मंत्रालय के पत्र दिनांक 24.02.2009, 09.05.2012 एवं 24.2.2013 के निर्देशों का पालन हेतु उक्त निर्णय लिया गया।

महिला बाल विकास मंत्री के सवालों से असंतुष्ट भाजपा सदस्यों ने जमकर हंगामा मचाया, जिसके बाद सभापति ने भाजपा सदस्य निलंबित कर सदन को 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।