बालको कर्मचारी एकता मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य ने विश्व महिला दिवस मनाया

कोरबा,08 मार्च (वेदांत समाचार)। आज विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में बालको कर्मचारी एकता मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य बालको से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिहर गाँव मे उपस्थित होकर महिला,बच्चे,बुजुर्गों एवम वयस्क लोगो से संवाद किए गया। साथ ही साथ महिलायों को साडी ,फल देकर महिला दिवस की बधाई दिया गया। समस्त बच्चो को फल,बिस्कुट एवम फल दिया गया। महिला दिवस के कार्यक्रम बालको कर्मचारी एकता मंच के महासचिव बिश्वजीत मंडल एवम अध्यक्ष सुंदर चौधरी के दिशा निर्देश में यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में विशेष रूप में मंच के महासचिव ओमप्रकाश राजपुरोहित, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चंदेल,सचिव द्रोणा चार्य, सोम प्रकाश सिंह ठाकुर,जय सिंह, शशिकांत साहू,जय सिंह उपस्थित थे।