Breaking : VIP सुरक्षा बटालियन में पदस्थ प्लाटून कमांडर विनोद सिंह ठाकुर निलंबित

रायपुर। VIP सुरक्षा बटालियन में पदस्थ प्लाटून कमांडर विनोद सिंह ठाकुर निलंबित किया गया है। प्लाटून कमांडर विनोद सिंह ठाकुर पर CDR जैसे गोपनीय दस्तावेज को प्राप्त करना और शेयर करने जैसे गम्भीर तथ्य मिले है।

जिसके बाद VIP सुरक्षा बटालियन के कमांडेंट मनोज खिलाड़ी द्वारा प्लाटून कमांडर को निलंबित किया है। विनोद सिंह ठाकुर के विरुद्ध प्राथमिक जाँच के आदेश भी दिए गए हैं।

गौरतलब है कि थाना सिविल लाइंस में आरोपी निलेश शर्मा के विरुद्ध दर्ज़ अपराध क्रमांक 133 /22 में धारा 504, 505(1)(b ),505(2), 67Aआईटी एक्ट एवं धारा 4, 5 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के अनुसार प्लाटून कमांडर विनोद सिंह ठाकुर के द्वारा आरोपी निलेश को CDRs (कॉल डिटेल रिकार्ड्स) उपलब्ध कराना पाया गया है। विनोद सिंह ठाकुर वर्तमान में VIP सुरक्षा बटालियन में पदस्थ है।