[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

हत्या या कुछ और? इस नदी में तैरता मिली महिला की अर्धनग्न लाश, इलाके में फैली सनसनी…

खैरागढ़,29 मार्च (वेदांत समाचार) । जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर कुम्ही और दपका मार्ग के बीच स्थित लमानीन नदी में आज सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव अर्धनग्न अवस्था में पानी के ऊपर तैरता पाया गया, जिसे देख ग्रामीणों और राहगीरों के होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक मछुआरा नदी में मछली पकड़ने के लिए आया था। इसी दौरान उसकी नजर पानी में तैरते हुए एक शव पर पड़ी। मछुआरे ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी।

देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँच चुकी है। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव की स्थिति को देखते हुए फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि शव को बाहर निकालने और पंचनामा की कार्रवाई के बाद ही महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

[metaslider id="133"]