करही गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, SP ने शुरू किया “ऑपरेशन हंट” – vedantsamachar.in

करही गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, SP ने शुरू किया “ऑपरेशन हंट”


जांजगीर-चांपा, 17 मई। बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही सीधे घटना स्थल पहुंचकर मामले की कमान संभाली और जांच की प्रगति का जायजा लिया।


जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित छह सप्ताह के आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वे सीधे ग्राम करही पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।


मौके पर उन्होंने बिर्रा थाना प्रभारी एवं साइबर टीम से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में चर्चा की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों को विभिन्न संभावित ठिकानों पर रवाना किया गया है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।


इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक तथा बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू भी मौजूद रहे।