दुल्हन से नहीं हुआ कंट्रोल.. शादी के दिन ही दूल्हे से करवाया ऐसा काम.. दूल्हे की हालत हो गई खराब

मुंबई। इंटरनेट पर शादियों के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखने के बाद मजा ही आ जाता है। शादियों के वीडियो में सबसे ज्यादा दूल्हा और दुल्हन से जुड़े वीडियो देखे और पसंद किए जाते हैं। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक मजेदार वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपनी शादी के दिन भी कंट्रोल नहीं कर पाती है और गोलगप्पे देखकर उसे खाने के लिए पहुंच जाती है। हालांकि दुल्हन अकेले नहीं जाती है, बल्कि अपने दूल्हे को साथ लेकर जाती है।

इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिससे दूल्हा बेचारा अपनी दुल्हन का हुक्म मानने के लिए मजबूर हो जाता है। यह सब देखने में बहुत ही मजेदार है। वीडियो में आप दूल्हे की बेचारगी देख सकते हैं।

वीडियो में सबसे पहले दुल्हन दिखाई देती है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही दुल्हन गोलगप्पे देखते है, अपने दूल्हे को साथ लेकर वह उसे खाने पहुंच जाती है। हालांकि नथ की वजह से दुल्हन गोलगप्पे नहीं खा पा रही थी। इसके बाद वह अपने दूल्हे से नथ हटाने के लिए कहती है। दूल्हे बेचारा अपनी दुल्हन का हुक्म मानने के लिए मजबूर होता है। इसके बाद वह नथ को हटाता है, जिससे दुल्हन गोलगप्पे खाती है।