सेवानिवृत्त डीईओ  बी एल कुर्रे बने आल इंडिया परिसंघ के दुर्ग जिला अध्यक्ष

अनुसूचित जाति/ जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज (पूर्व आईआरएस, पूर्व सांसद लोकसभा) , राष्ट्रीय महासचिव डॉ ओम सुधा के निर्देशानुसार संगठन विस्तार करने छत्तीसगढ़ इकाई अध्यक्ष हर्ष मेश्राम तथा  कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जांगड़े (अधिवक्ता हाई कोर्ट) की अनुशंसा  पर प्रदेश सचिव सुरेन्द्र कुमार खुंटे द्वारा परिसंघ के दुर्ग जिला अध्यक्ष के पद पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बी एल कुर्रे  , भिलाई , जिला दुर्ग  की नियुक्ति की गई  है। ज्ञात हो कि श्री कुर्रे प्रदेश सतनामी समाज छग के प्रदेश अध्यक्ष हैं तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।