Realme ने हाल ही में ग्राहकों के लिए Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था और कल यानी 25 मार्च को इस फोन की पहली सेल थी. सेल शुरू होने के सिर्फ 2 घंटे में इस फोन पर ग्राहक टूट पड़े और शुरुआती दो घंटों में इस फोन की 60,000 यूनिट्स बिक गई और पहले दिन सेल के दौरान 1.30 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई. कंपनी ने बताया कि अब इस फोन की अगली सेल 31 मार्च को होगी.
रियलमी का कहना है कि यह अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है. रियलमी का कहना है कि P4 Lite 5G भारत के बहुत कॉम्पिटिटिव सब 15,000 स्मार्टफोन सेगमेंट में है. डिवाइस को परफॉर्मेंस, ज्यादा बैटरी लाइफ और रोजाना इस्तेमाल के बीच बैलेंस देने के लिए इस फोन को डिजाइन किया गया है, ताकि उन कंज्यूमर्स को टारगेट किया जा सके जो सही कीमत पर भरोसेमंद फीचर्स चाहते हैं.
fonearena के मुताबिक, रियलमी की पी सीरीज को मिड रेंज 5जी सेगमेंट में ब्रैंड का मार्केट शेयर मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है. रियलमी के मुताबिक, इस सीरीज ने लॉन्च के बाद से लगातार सेल्स की रफ़्तार बनाए रखी है. चलिए आपको बताते हैं कि इस 5जी स्मार्टफोन की कीमत कितनी है और इस फोन में क्या-कुछ खास दिया गया है?
Realme P4 Lite 5G Price in India
इस 5जी फोन के 4 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट के लिए आपको 12999 रुपए, 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट के लिए आपको 13999 रुपए, 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाले टॉप वेरिएंट के लिए 15999 रुपए खर्च करने होंगे.
Realme P4 Lite 5G Features
डिस्प्ले: कम बजट में आने वाले इस हैंडसेट में 6.8 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है जो आप लोगों को 900 निट्स पीक ब्राइटेस और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ मिलेगी.
वर्चुअल रैम: फोन में 8 जीबी वर्चुअल रैम है जिसे आप 14 जीबी तक बढ़ा सकते हैं.
कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर सेंसर और फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है.
कनेक्टिविटी: फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.3, 5जी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, वाई-फाई 5 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है.
एआई फीचर्स: ये फोन एआई पावर्ड डॉक्यूमेंट्स, एआई क्लियर फेस, एआई असिस्टेंस और एआई इरेजर 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
बैटरी: 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट वायर्ड चार्ज सपोर्ट करती है.
