Vedant Samachar

मिडसाइज SUV मार्केट में इन कंपनियों का जलवा, Harrier ने मारी बाजी

Vedant Samachar
4 Min Read

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों मिडसाइज SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसमें खास तौर पर देसी कंपनियों का दबदबा साफ नजर आता है. टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों की गाड़ियों को ग्राहकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फरवरी महीने के ताजा बिक्री आंकड़े इस ट्रेंड को और मजबूत करते हैं, जहां 4.5 मीटर से 4.8 मीटर लंबाई वाली SUVs में शानदार ग्रोथ देखने को मिली है. इस सेगमेंट में टाटा हैरियर , महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और एमजी हेक्टर ने खास प्रदर्शन किया है.

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ कीमत
सबसे पहले बात करें महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की तो इस SUV ने फरवरी में मजबूत बढ़त दर्ज की है. पिछले महीने इसकी कुल 9,112 यूनिट्स बिकीं, जो कि सालाना आधार पर करीब 22 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल फरवरी में यही आंकड़ा 7,468 यूनिट्स था. कंपनी ने हाल ही में XUV700 के अपडेटेड वर्जन को XUV 7XO नाम से पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 13.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 23.71 लाख रुपये तक जाती है. ये SUV पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में आती है. इसमें 2.0 लीटर और 2.2 लीटर तक के इंजन मिलते हैं, जो 152 बीएचपी से लेकर 197 बीएचपी तक की पावर और 360 से 450 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क जनरेट करते हैं. साथ ही, ये 7-सीटर SUV बेहतर माइलेज और फीचर्स के साथ आती है.

टाटा हैरियर की ड़िमांड ज्यादा
अब बात करें Tata Harrier की, तो इस SUV ने बिक्री के मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है. फरवरी में इसकी 3,096 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 125 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी है. फरवरी 2025 में Harrier की 1,376 यूनिट्स बिकी थीं. खास बात ये है कि इस आंकड़े में Harrier EV की बिक्री भी शामिल है. Tata Harrier की कीमत 12.89 लाख रुपये से शुरू होकर 25.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. वहीं, इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत 21.49 लाख रुपये से लेकर 30.23 लाख रुपये तक है. Harrier EV में 75 kWh तक की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 627 किलोमीटर की रेंज देती है.

एमजी हेक्टर की सेल
MG Hector की बात करें, तो इस SUV ने भी बिक्री में शानदार उछाल दर्ज किया है. कंपनी ने हाल ही में Hector का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया, जिसके बाद इसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है. फरवरी में Hector और Hector Plus की कुल 1,204 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर करीब 134 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल फरवरी में ये आंकड़ा सिर्फ 515 यूनिट्स था। MG Hector की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होकर 18.99 लाख रुपये तक जाती है, जबकि Hector Plus की कीमत 17.29 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये के बीच है. इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 141 बीएचपी की पावर देता है.

Share This Article