KORBA : केंदई नाला के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा,27 फरवरी (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले में करतला मार्ग पर केंदई नाला के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर कोई कपड़े मौजूद नहीं है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि उसकी हत्या करने के साथ यहां पर शव को फेंक दिया गया है।करतला पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। करतला थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि मृतक का शव मर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही हैं।