66 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

महासमुंद 25 फरवरी (वेदांत समाचार)।  एडिप योजनांतर्गत कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन आज शुक्रवार को जनपद पंचायत सरायपाली में किया गया। जनपद पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी ने बताया कि इस शिविर में 66 दिव्यांगजनों को 122 विभिन्न जरूरी कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्रदाय किए गए। इनमें ट्रायसायकल 29 नग, व्हील चेयर 10, एकल ब्रेस 08 नग, बैसाखी 14, श्रवण यंत्र 20, छड़ी 08, रोलेटर 06 व एम.आर. किट 07 नग दिव्यांगजनों को वितरण किया गया।

जनपद पंचायत सरायपाली के अध्यक्ष कुमारी भास्कर ने कहा कि जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग के प्रयासों से कृत्रिम उपकरणों के लिये दिव्यांगजनों का चयन किया गया है। कृत्रिम उपकरण दिव्यांगनजों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने तथा देश के विकास में योगदान देने का अवसर देता है। इस शिविर में पूरी पारदशिर्ता के साथ कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, जनपद सदस्य गण माधवदास चौधरी, मोहन चौहान, राधा नायक, संजय डड़सेना, धनेश्वर भास्कर, मुख्य कायर्पालन अधिकारी उमेश कुमार साहू, अतिरिक्त मुख्य कायर्पालन अधिकारी जी.डी. सोनी व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी/कमर्चारी, समाज शिक्षा संगठक, ग्राम पंचायत सचिव गण व जनपद पंचायत महासमुंद के कमर्चारीगण उपस्थित थे।