Galaxy Forever के आने से अब आप डिवाइस की आधी कीमत देकर फोन को घर ला सकते हैं और बाकी बची आधी कीमत की 12 नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन में चुका सकते है. एक साल बाद, आप या तो फोन वापस कर सकते हैं, रख सकते हैं, या अगले Galaxy फ्लैगशिप में अपग्रेड कर सकते हैं. फोन वापसी के लिए कोई मुश्किल पेपरवर्क नहीं है क्योंकि Samsung इसे Samsung Care+ के तहत बिना सवाल पूछे पॉलिसी के साथ सपोर्ट कर रहा है.

इतने रुपए की आएगी मंथली ईएमआई
Galaxy S26 Ultra: इस फोन को खरीदने पर 5833.29 रुपए की मंथली EMI और 749.92 की प्रोग्राम फीस जिससे आपका मंथली पेमेंट 6,583.21 का हो जाएगा.
Galaxy S26+: इस फोन को खरीदने पर हर महीने 4,999.96 रुपए की EMI और 749.92 रुपए की प्रोग्राम फीस देनी होगी यानी हर महीने आपको कुल 5,749.88 रुपए चुकाने होंगे. प्रोग्राम फीस में 13 महीने के लिए Samsung Care+ शामिल है, जिसमें जीरो डिडक्टिबल के साथ एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन शामिल है, जिसकी कीमत 13,999 रुपए है. पेमेंट ऑप्शन में क्रेडिट कार्ड, Samsung.com पर नो-कॉस्ट EMI और Samsung.com और Samsung Experience Stores दोनों पर Samsung Finance+ शामिल है.
12 महीने पूरे होने के बाद, क्रेडिट कार्ड यूजर या तो फोन वापस कर 50 परसेंट बायबैक पा सकते हैं या बाकी 50 परसेंट का पेमेंट दूसरी 12 नो-कॉस्ट EMI में कर सकते हैं. Samsung Finance+ यूजर बस फोन वापस कर अगले फ़्लैगशिप में अपग्रेड कर सकते हैं या डिवाइस रखने के लिए 13वें महीने में बाकी 50 परसेंट का पेमेंट कर सकते हैं.