महिंद्रा XEV 9e को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है.क्रैश टेस्ट में एडल्ट यात्रियों की सेफ्टी के लिए पूरे 32 अंक हासिल किए. वहीं, बच्चों की सेफ्टी के लिए किए गए क्रैश टेस्ट में इसे 49 में से 45 अंक मिले. इसके अलावा, इस EV ने डिफॉर्मेबल बैरियर और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में AOP के लिए पूरे 16 अंक प्राप्त किए.
महिंद्रा बीई 6 को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ने एडल्ट यात्रियों की सेफ्टी के लिए 32 में से 31.97 अंक मिले हैं. वहीं, बच्चों की सेफ्टी के लिए किए गए क्रैश टेस्ट में इस ईवी को 49 में से 45 अंक मिले हैं.
टेस्ट बेड पर, मारुति सुजुकी ई विटारा ने भारत एनसीएपी में 5-स्टार रेटिंग हासिल की. ई विटारा सुजुकी के बिल्कुल नए हार्टेक्ट-ई प्लेटफॉर्म पर बनी है. इसमें लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और सात एयरबैग दिए गए हैं. इलेक्ट्रिक एसयूवी ने एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 31.49 अंक प्राप्त किए. फ्रंट ऑफसेट और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में, ई विटारा ने 16 में से 15.49 और 16 अंक प्राप्त किए.
भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में मारुति सुजुकी विक्टोरिस ने एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.66 अंक और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43.00 अंक प्राप्त किए. फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में एसयूवी ने 16 में से 15.66 अंक हासिल किए, जबकि साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 16 अंक मिले.
टाटा पंच ने भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार हासिल किए, जिसमें एडल्ट यात्रियों की सुरक्षा में 32 में से 31.46 अंक और बच्चों की सेफ्टी में 49 में से 45 अंक प्राप्त किए.टाटा पंच ईवी में छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं.
