छत्तीसगढ़ में गोमती महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निःशुल्क अपशिष्ट फूलों का सदुपयोग करके उनसे अगरबत्ती बनाने का कार्य किया जा रहा तेजी से

रायपुर  रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा द्वारा महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त प्रभात मलिक, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव के आदेशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतिम चरण की तैयारियां तेज गति से पूर्णता की ओर अग्रसर हैँ. इसी क्रम में नगर निगम जोन क्रमांक 5 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र में स्थित प्रमुख मंदिरों एवं मैरिज हॉल संचालकों / प्रबंधकों से प्रतिदिन अपशिष्ट फूलों को एकत्र करके उन्हें महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को निःशुल्क प्रदाय किया जा रहा है.

जोन 5 के जोन कमिश्नर महेंद्र पाठक, जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर सहित जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत इसकी प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग करते हुए सफाई मित्र कर्मचारियों से प्रतिदिन जोन क्षेत्र स्थित मंदिरों एवं मैरिज हॉल से वहाँ के अपशिष्ट फूलों को एकत्रित कर उन्हें प्रतिदिन अश्विनी नगर स्थित नगर निगम के सामुदायिक भवन में ले जाकर गोमती महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को निःशुल्क प्रदाय करवाना सुनिश्चित कर रहे हैँ. गोमती महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं मंदिरों एवं मैरिज हॉल से प्राप्त अपशिष्ट फूलों का सदुपयोग अगरबत्ती बनाने में कर रही हैँ.

महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बड़ी मात्रा में अगरबत्ती बनाकर उन्हें बाजार में नगर निगम रायपुर की सकारात्मक पहल पर आय अर्जित करने नागरिकों को सस्ती एवं न्यूनतम दर पर गुणवत्तायुक्त अगरबत्ती बनाकर विक्रय किया जाना प्रस्तावित है.

गोमती महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंदिरों, मैरिज हॉल से प्राप्त निःशुल्क अपशिष्ट फूलों का सदुपयोग करके उनसे अगरबत्ती बनाने का कार्य तेज गति से निरन्तर प्रगति पर…

इससे महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने के कार्य सहित उनके आय अर्जित करने में सहायता राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी. इसी प्रकार राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एनयूएलएम के तहत महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्य तेज गति से निरन्तर प्रगति पर है.