BREAKING : महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को AICC ने पद से हटाया, जानिए क्या है वजह ?

भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को पद से हटा दिया गया है. AICC की तरफ से अर्चना जायसवाल को हटाया गया है. बताया जा रहा है कि कार्यकारणी विवाद के बाद AICC ने यह कदम उठाया है. इंदौर की अर्चना जायसवाल को 27 जुलाई 2021 को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

दरअसल कार्यकारणी में नियुक्ति को लेकर विवाद के बाद मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष और 4 वरिष्ठ उपाध्यक्ष को छोड़कर पूरी कार्यकारिणी को भंग किया गया है. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव ओनिका मेहरोत्रा ने आदेश जारी किया था.

30 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया था. प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के नामों को लेकर विवाद हुआ था. नूरी खान, रश्मि भारद्वाज, कविता पांडे, जमना मरावी महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनी रहेंगी. वहीं अर्चना जायसवाल को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है.