राजनांदगांव पुलिस द्वारा जिलें में लगातार किया जा रहा महिला सुरक्षा ऐप ‘‘अभिव्यक्ति’’ का प्रचार-प्रसार

राजनांदगांव, 22 फरवरी (वेदांत समाचार)। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती नेहा वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सुश्री तनुप्रिया ठाकुर के नेतृत्व में निरीक्षक मति सुषमा सिंह , म.प्र.आर.डोमेश्वरी साहू, प्र.आर.समारु राम द्वारा, ‘‘अभिव्यक्ति’’ नामक महिला सुरक्षा ऐप का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इसी कड़ी में दिनांक 21.02.2022 को ग्राम भेड़ी कला के उच्चतर माध्यमिक शाला में दिग्विजय महाविद्यालय द्वारा आयोजित एनएसएस शिविर में ‘‘अभिव्यक्ति’’ ऐप का प्रचार-प्रसार किया गया। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ऐप के माध्यम से महिलाओं को को तत्काल सहायता देना है। जिसके माध्यम से यूजर की लोकेशन के हिसाब से SOS बटन दबाते ही तत्काल 112 की टीम सहायता हेतु उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं पर से अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी जिसमें शिकायतों पर त्वरित निराकरण किया जावेगा और अपनी शिकायतों के निराकरण के स्टेट्स को भी देख सकती हैं। इस ऐप को गुगल प्लेय स्टोर से आसानी से डॉउनलोड किया जा सकता है। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकार, बच्चों के अधिकार, संरक्षण, साईबर अपराध एवं ‘‘निजात अभियान’’ के अंतर्गत नशा/नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ चले रहे अभियान के संबंध में जानकारी दी गई।