SDM चैंबर में भरभराकर गिरा फॉल सीलिंग, PWD के रिनोवेशन पर उठे सवाल – vedantsamachar.in

SDM चैंबर में भरभराकर गिरा फॉल सीलिंग, PWD के रिनोवेशन पर उठे सवाल

बेमेतरा 15 मई 2026. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एसडीएम प्रकाश भारद्वाज के चैंबर की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई. घटना से मौके पर कर्मचारियों में हड़ंकप मच गया. राहत की बात रही कि घटना के वक्त भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार देर शाम की है. घटना के वक्त दफ्तर में कोई मौजूद नहीं था. जब कुछ कर्मचारी वापस लौटे तो उन्होंने एसडीएम चैंबर की फॉल सीलिंग गिरी हुई देखी. राहत की बात रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई.