सरगुजा, 29 जून (वेदांत समाचार)। जिले के कदनई लोटा भावना इलाके में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आपसी मारपीट के दौरान पत्नी ने तैश में आकर अपने ही पति पर ईंट, पत्थर और लकड़ी के फारी (फांके) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम नेतराम है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार रात कदनई लोटा भावना निवासी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच पत्नी ने अपना आपा खो दिया और घर के पास रखे ईंट-पत्थर व लकड़ी के फारी से पति पर जानलेवा वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानकुंवेर पति स्वर्गीय नेतराम 40 वर्ष ने बताया कि, वह अपने पति पर चरित्र शंका करती थी जिसके चलते आए दिन विवाद होता था।
जिससे वह तंग आकर शुक्रवार की रात अपने पति नेतराम के साथ शराब पीए फिर देर रात ईट पत्थर व लकड़ी के फाड़ी से वार कर अचेत कर दिया। शराब के नशे में धुत पति को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित किया। पुलिस द्वारा आरोपी महिला से हत्या में प्रयुक्त ईट पत्थर व लकड़ी का फाड़ी को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला मानकुंवर को जेल भेज दिया।

