Vedant Samachar

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन.. प्रेस ट्रस्ट भवन में एकजुट हुए बिलासपुर के पत्रकार और संघ के सदस्य…

Vedant Samachar
2 Min Read

बिलासपुर,15मार्च (वेदांत समाचार)- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आज रविवार 15 मार्च 2026 को ईदगाह चौक स्थित स्वर्गीय डीपी चौबे स्मृति प्रेस ट्रस्ट भवन में पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.. कार्यक्रम में संघ परिवार के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने आपसी सद्भाव के साथ होली मिलन कर सामाजिक समरसता और संवाद को मजबूत करने का संदेश दिया..

कार्यक्रम के दौरान संघ पदाधिकारियों ने पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं, इस दौरान समाज में सकारात्मक संवाद की आवश्यकता पर चर्चा हुई.. कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों और संघ पदाधिकारियों के बीच विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श भी हुआ.. समारोह में विशेष रूप से विभाग संघचालक डॉ. राजकुमार सचदेवा, प्रथम हॉस्पिटल के एमडी रजनीश पांडेय, बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा, जिला संघचालक रामधन रजक, नगर संघचालक प्रदीप शर्मा, विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ प्रांत से डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, डॉ. विनोद तिवारी, विभाग कार्यवाह गोवर्धन देवांगन, विभाग प्रचार प्रमुख अजय सूर्यवंशी, जिला प्रचार प्रमुख गोपाल यादव तथा पूर्णेंदु भट्ट सहित संघ परिवार के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे..

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी सहयोग व सकारात्मक संवाद बनाए रखने का संकल्प लिया.. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया, इस पूरे आयोजन में बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेन्द्र गहवई, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार और साथी मौजूद रहें..

Share This Article