Vedant Samachar

महिला से अनाचार के आरोपी गुंडा बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_16908288

जांजगीर-चांपा, 14 मार्च (वेदांत समाचार)। नवागढ़ थाना क्षेत्र में महिला से जबरन अनाचार के मामले में फरार चल रहे आदतन गुंडा बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के तहत की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष कोसले निवासी केरा, थाना नवागढ़ के खिलाफ एक महिला को डरा-धमकाकर अनाचार करने का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 56/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351(3) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में नवागढ़ पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिवत औपचारिक गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

Share This Article