कोरबा, 14 मार्च 2026। विकासखंड करतला के सोहागपुर में शनिवार को गौधाम सोहागपुर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर गौ सेवा आयोग जिला स्तरीय समिति कोरबा के अध्यक्ष विनय सिंह, जनपद सदस्य सोहागपुर अनसुईया राठौर, सांसद प्रतिनिधि सहसराम कौशिक, उपसरपंच सोहागपुर विजय कुमार जांगड़े तथा गौ सेवा आयोग विकासखंड स्तरीय समिति करतला के अध्यक्ष मारुति पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा कमल वैष्णव, शिव कुमार, उत्तम यादव, आयुष सक्सेना और जगदीश कंवर सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
गौधाम सोहागपुर समिति स्वर्गीय वैद्य नत्थुराम कौशिक चिचोली गौशाला, विकासखंड करतला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गौसेवा से जुड़े लोग शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में गौशाला के अध्यक्ष साखीराम कौशिक का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान पशुधन विकास विभाग करतला के स्टाफ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभाग के डॉक्टर वीरेंद्र पाल कंवर सहित एवीएफओ श्यामलाल बिंझवार, रमेश कंवर, राम सिंह कंवर, ललिता कंवर, वैभव जायसवाल, रघुवीर सिद्धार्थ और छबिलाल साहू ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।
समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने गौसंवर्धन और गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गौधाम सोहागपुर के संचालन के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से गौसेवा को बढ़ावा मिलेगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

