Vedant Samachar

खेत में मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Vedant samachar
1 Min Read

बिलासपुर, 14 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक की लाश गांव के पास स्थित खेत में पड़ी मिली, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार संबलपुरी निवासी 26 वर्षीय सतीश कौशिक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से निकला था। कुछ समय बाद गांव के पास स्थित खेत में उसकी मृत अवस्था में लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलने पर सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वैधानिक कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

Share This Article